चान्हो: दुर्घटना में मृतक के परिवार को अब्दुल्ला अंसारी ने दिया आर्थिक सहयोग
Chanho, Ranchi | Mar 17, 2025 सोमवार दोपहर 2 बजे एनके एरिया की पूर्णाडीह परियोजना में कुछ दिन पूर्व छोटे वाहन के चपेट में आने से कुटकी निवासी विष्णु महतो की मृत्यु हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला परिषद सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने मृतक के घर जाकर परिवार वालों से मिल कर संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही अब्दुल्ला ने परिजन को 50 हजार रूपये देकर आर्थिक सहयोग किया।