चान्हो: करकट चौक के पास ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, रिम्स रेफर
Chanho, Ranchi | Mar 17, 2025 चान्हो थाना क्षेत्र के NH39 पर करकट चौक के पास रविवार की मध्यरात्रि ऑटो पलटने से उसमें सवार बेड़ो की असरो निवासी सुकरो उरांइन उसका पुत्र अंशू उरांव और अनीषा उरांव घायल हो गए। बताया जाता है कि सुकरो उरांइन बच्चों के साथ बीजूपाड़ा से बेड़ो जा रही थी तभी ये हादसा हुआ हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल सुकरो उरांइन और बच्चों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया।