राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस, परिवहन विभाग और आधार फाउंडेशन की ओर से दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। चेतक सूचना केंद्र पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। एडीजे कुलदीप शर्मा ने सड़कों को सुरक्षित बनाने में जनभागीदारी पर जोर दिया, जबकि डीएसपी अशोक आंजना ने दुर्घटनाओं में आई कमी को संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।