मंगलवार को 5 श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मुख्य मार्ग पर अमवा चौराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।