महाराजगंज: कोयंबटूर से लौट रहे गेहुअना के युवक की लखनऊ में ट्रेन से कटकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंगलवार सुबह 11:00 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के गेहुअना गांव निवासी 36 वर्षीय अब्दुल पुत्र सैदुल्लाह की लखनऊ में ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव चारबाग स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोबाइल के माध्यम से घटना की सू