महाराजगंज: अंध्या सिवान में पराली जलाने के मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने 1 किसान पर की कार्रवाई
मंगलवार सुबह 10:00 बजे लगभग श्यामदेउरवा पुलिस ने पराली जलाने के मामले में एक किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंध्या सिवान में एक किसान पराली जला रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जलती पराली को बुझाया और संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान प