मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।