माधौगढ़: नगर में लोगों ने आक्रोशित होकर लगाया जाम, विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर में लोगों ने आक्रोशित होकर चितौरा बस स्टैंड और सिहारी बस स्टैंड पर जाम लगा दिया,जाम लगाकर विद्युत विभाग के ख़िलाफ़ नारे बाजी की है,स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर यह भीषण जाम लगा हुआ है,घटना दिन बुधवार समय 3 बजे की है,जब महिलाओं लोगों ने जाम लगाया है और अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।और प्रशासन एवं भारी पुलिस बल तैनात है।