मेड़ता: मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने 53 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को कस्बा मेड़ता से किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | May 26, 2024 मेड़ता थाना पुलिस ने नागौर एसपी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए 53 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत ने बताया कि 53 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।