शाहबाद: धरती माता बचाओ अभियान के तहत उपखंड स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
Shahbad, Baran | Apr 20, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 3 बजे मिली धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत उपखंड स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने की। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बारां आनंदी लाल मीणा, सहायक निदेशक धनराज मीणा, कृषि अधिकारी भूपेन्द्र मीणा, नीरज कुमार शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप मेहता मौजूद रहे।