पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के रौटा थाना के द्वारा एक मोटरसाईकिल सहित कुल 44.280 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
पूर्णिया जिले के रौटा थाना के द्वारा वाहन जांच के क्रम में बीते दिन एक मोटरसाईकिल सहित कुल 44.280 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त हसरूल आलम, उम्र 24 वर्ष, पिता हसीब आलम, सा0 मुरादपुर कदम चौक, वार्ड नं0 08, थाना रौटा, जिला पूर्णिया। अग्रिम कार्रवाई करते हुए शनिवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया