शाजापुर: सिरोलिया गांव में तेज आंधी से बीएसएनएल टॉवर क्षतिग्रस्त, ऊपरी हिस्सा झूलने से गांव में दहशत
शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोलिया में रविवार सोमवार करीब 3 बजे आई तेज आंधी के दौरान एक बीएसएनएल टॉवर का ऊपरी हिस्सा टूटकर अधर में लटक गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि टॉवर का हिस्सा नीचे नहीं गिरा और कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।