बड़ोदिया बडली विंध्यवासिनी मंदिर में एक शाम खाटू बाबा के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन मंगलवार को रात 9:00 बजे हुआ। इसमें अलका शर्मा झालावाड़ राजस्थान और कोशल सेन के द्वारा खाटू श्याम जी के भजन सुनाए गए। कडाके की सर्दी में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और भजनों पर जमकर झूमे।