ईसागढ़ जनपद पंचायत परिसर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठजन परीक्षण-चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा सोमवार को शाम पांच बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि शिविर में 390 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें अस्थि-बाधित, दृष्टिबाधित, मानसिक, श्रवण-बाधित सहित 197 वरिष्ठजन शामिल रहे।