मधेपुरा: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराने का लिया संकल्प
मधेपुरा के सिंहेश्वर मेला की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। प्रशासन ने चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता व अन्य सुविधाओं की पूरी तैयारी कर ली है।