बिधूना: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, अछल्दा क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
हाईवे पर सोमवार रात कंटेनर की टक्कर से जान गंवाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली सवार एक ही परिवार के तीन लोगों के घर मातम पसरा है। इस हादसे में दामाद की गमी में जा रहीं देवरानी-जेठानी और ताऊ की मौत के बाद उर्मिला व रामशंकर का शव पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई।