पनागर: दबंगों का 'डोज': पहले टमाटर की खेती चराई भैंसें, अब दे रहे धमकी,पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार
बरेला के ग्राम पिंडरई निवासी एक पीड़ित किसान कपिल कुमार पटेल ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही हल्ले यादव और लल्ली यादव ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से जालीदार तार काटकर अपनी लगभग 40 से 50 भैंसों को उनकी टमाटर की खड़ी फसल में छोड़ दिया। इस घटना के कारण लगभग 200 से 250 कैरेट टमाटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पीड़ित किसान