धार: 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत अमझेरा में स्कूली छात्र-छात्राओं को थाना प्रभारी ने किया जागरूक
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 3 से 12 अक्टूबर तक चलाए जा रहे मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर अमझेरा में पुलिस ने रॉयल एकेडमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अमझेरा थाना प्रभारी रविन्द्र बारिया ने स्कूली छात्र-छात्राओं को अभियान के तहत नशा, दहेज, अशिक्षा सहित विभिन्न जानकारियां दी गई।