धार: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीथमपुर में टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का किया गया वितरण
धार के पीथमपुर में टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया।जिला जनसंपर्क से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र योजना में रिसर्च वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पीथमपुर में टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया।