हमीरपुर: मराठीपुरा मामा दूध डेरी के पास चौपहिया हटाने को लेकर कई बाइक चालकों से विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर आरोपी फरार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बा के मराठीपुरा मामा दूध डेरी के पास खड़ी चौपहिया को हटाने को लेकर प्रशांत से कई बाइक चालकों से विवाद हो गया। इसी दौरान प्रशांत पर चाकू से कई वार किए गए । इसके बाद फरार हो गए। घायल प्रशांत को अस्पताल पहुंचाया गया यहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को सात बजे मिली है।