धमतरी: जिले के 82 गांवों में बाढ़ का खतरा, बाढ़ से निबटने के लिए नगर सेना ने पूरी कर ली तैयारी
जिले के 82 गांव बाढ़ के लिए संवेदनशील हैं। वहीं 19 गांव ऐसे हैं, जो बारिश के चार माह पहुंचविहीन हो जाते हैं। इन गांवों में राशन, दवा सहित अन्य आवश्यक सामग्री स्टोर कर ली गई है। साथ ही बाढ़ से निबटने के लिए नगर सेना ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। और बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी संचालित है।बता दे कि मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है।