गोरखपुर: चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली महिला को कृषि कार्य हेतु दिल्ली में दिया गया ड्रोन प्रशिक्षण, पूरे जिले में देंगी ट्रेनिंग
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की क्रम में, गोरखपुर की पूनम के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पढ़ी लिखी लेकिन ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी होने के कारण, रोजगार के अवसर को तलाशते हुए जब वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी, तो उसे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कृषि कार्य में उपयोग में लिए जाने वाले ड्रोन के प्रशिक्षण के लिए चुना गया।