गोरखपुर: एडीजी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केदो पर चल रही कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एडीजी जोन द्वारा विभिन्न परीक्षा केद्रों का भ्रमण कर पुलिस-प्रबंध की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रहे।