गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में जीडीएस जल्द बनाएगा ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना के तहत लग्जरियस फ्लैट
जीडीए बहुत जल्द ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना शुरू करने जा रहा है। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना की शुरुआत 15 से 20 दिनों में हो जाएगी। इस योजना के तहत 3 बीएचके व 4 बीएचके फ्लैट्स लग्जरियस कैटेगरी के बनाए जाएंगे। यह योजना रामगढ़ताल इलाके में शुरू की जाएगी।