मुसरीघरारी पटोरी मुख्य मार्ग पर एक पीपल का पेड़ अचानक बीच सड़क पर गिर गया। घटना सोमवार की करीब 12:00 की बताई जाती है। पेड़ की चपेट में प्रशासन की गाड़ी आ गई। बताया जाता है कि पटोरी उत्पाद विभाग की गाड़ी उधर से गुजर रही थी इसी क्रम में हादसा हुआ। गनीमत रहा की कैदी और चालक बाल बाल बच गया।