विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोपालगंज द्वारा विधुत विपत्र सुधार कैंप का आयोजन शनिवार कों थावे प्रखंड परिसर में किया गया।कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि शिविर में पाँच उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आए थे। जिसमे तीन उपभोक्ता बिजली बिल सुधार और इंदरवा गांव के दो किसान नगीना पंडित और बिरेश्वर सिंह कृषि कनेक्शन कों लेकर आए थे।