मंगलवार को शाम 4 बजे शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कपिला बाफना द्वारा मां सरस्वती की पूजन व दीप प्रचलित कर किया गया।