प्रतापपुर: भीषण गर्मी का कहर: सोनगरा बाजार के पास एनएच पर खड़ी गाड़ी में लगी आग, मासूम बच्चा बाल-बाल बचा
सूरजपुर जिले में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एनएच सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वाहन में मौजूद एक मासूम बच्चा समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास कि