लखीमपुर: बीडी पीने की शिकायत के डर से घर से लापता 10 वर्षीय बालक का केले के खेत में मिला अधखाया शव, गले में फंदा देख उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी गांव में रविवार को उस समय मातम पसर गया, जब गांव से 400 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास स्थित केले के खेत में 10 वर्षीय बालक का अधखाया शव बरामद हुआ। शव की पहचान शुक्रवार से लापता गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू के रूप में हुई। खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।