भानपुरा: सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भैसोदा मंडल की कार्यशाला सम्पन्न
भैसोदा सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भैसोदा मंडल की कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण की। साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न जनसेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।