गिरिडीह: कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग
गिरिडीह शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान के छत के ऊपर स्टोर में गुरुवार सुबह 9 बजे अचानक शोर्ट सर्किट से आग लग गई. अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।।