गोपालगंज: मशानथाना गांव में पत्नी के मायके जाने के बाद पति टावर पर चढ़ा, पुलिस कर रही नीचे उतरने की अपील
शराब के नशे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पत्नी व बच्चों को बुलाने की जिद्द। जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव की घटना। पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर पत्नी चली गई है मायके। जादोपुर थाना क्षेत्र के मशान थाना गांव में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।