हाथरस: जेसीबी मशीन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग घायल, गंभीर हालत में एक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांव गढ़ी तमन्ना के पास एक बाइक को जेसीबी मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।