गभाना: भूपाल नगलिया में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, दो किसानों की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
गभाना क्षेत्र के गांव भूपाल नगलिया में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग ने दो किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की इस घटना में करीब पांच बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, किसान छोटे और सत्यपाल की गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में ही पड़ी थी। सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक खेत में आग लग गई।