बुधवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र की ऊन चौकी पुलिस ने गांव खानपुर जाटान निवासी बाबूराम पुत्र बीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।