मड़ियाहू: कबूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन गौतम (25) पुत्र हवलदार, निवासी लाडनपुर थाना जफराबाद के रूप में हुई है।