कर्वी: AdM की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मऊ तहसील सभागार में हुआ संपन्न
समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज शनिवार को तहसील सभागार मऊ में किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/ प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण करे।