बेरमो: वैभव चौरसिया लगातार दूसरी बार बने युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष
Bermo, Bokaro | Jun 14, 2026 बेरमो के युवा व्यवसायी संघ फुसरो का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में 1064 में से 863 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर वैभव चौरसिया ने विश्वनाथ प्रसाद सोनी को 44 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वैभव को 452 और सोनी को 408 वोट मिले।