बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दामाद ने चाकू से हमला कर सास आसमा और साले आदिल की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।