शाजापुर: अक्षय तृतीया से शाजापुर के श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में ग्रीष्म सेवा शुरू, ठाकुरजी को चंदन स्नान व शीतल भोग अर्पित
शाजापुर 350 वर्ष प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथ मंदिर हवेली में अक्षय तृतीया के साथ ही ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन सेवा की शुरुआत हो गई है। मंदिर में ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं,जिनमें चंदन स्नान, एसी-कूलर,पंखा व ठंडे जल की व्यवस्था शामिल है।मंदिर में प्रतिदिन मंगला, श्रृंगार, राजभोग, उत्थापन व शयन दर्शन के साथ भजनकीर्तन