बखरी: बखरी के वार्ड 24 में पुलिस ने एक कारोबारी से विदेशी शराब बरामद की, मामला दर्ज कर कोर्ट भेजा
बखरी के वार्ड नंबर 24 से पुलिस ने एक कारोबारी से विदेशी शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ऑफिसर च्वाईस व्हिस्की के 6 बोतल तथा टेट्राफ्रूटी के 1 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद और मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर बखरी के हरीबंधु प्रसाद गुप्ता को हिरासत में लेकर उसे कोर्ट भेज दिया गया है।