हुसैनाबाद: शादी से पहले उजड़ा आशियाना: भीषण आग में लाखों की संपत्ति खाक, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा (चौरही) गांव में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने सीताराम मेहता के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत सभी जरूरी सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक बकरी और उसके दो बच्चों की भी मौत हो गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने..