जबलपुर: पत्नी की मौत के एक दिन बाद पति ने लगाई फांसी, VFJ क्वार्टर में मिला शव
जबलपुर: कंचनपुर आधारताल निवासी मयंक सिंह ने शनिवार को VFJ के पुराने खंडहर क्वार्टर शोभापुर में बिजली के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही मयंक की पत्नी की लाश संदिग्ध हालात में घर में मिली थी। मयंक सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष स्थाई निवासी ग्राम जुगिया थाना बड़वारा तहसील विजयराघवगढ़ कटनी, हाल निवासी कंचनपुर थाना आधारताल का रहने वाला था