गुना में म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के भदौरा गांव के पास 29 दिसंबर दोपहर को ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दोनों पलट गए। डबरा से बारामती जा रहे ट्रक ने बाइक बचाने में अनियंत्रित हुए ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी और दोनों पलट गए। हिनोतिया गांव के किस की ट्राली में भरी मक्का सड़क पर बिखर गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।