नरपतगंज: नरपतगंज के केरोसिन तेल डिपो के समीप बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज केरोसिन तेल डिपो के समीप शनिवार दोपहर बस की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थानां लाया।