गिरिडीह: पचम्बा अंतर्गत मनिक लालो गांव की 20 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिक लालो गांव के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र सिद्धार्थ भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को 2 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक सिद्धार्थ भारती स्वर्गीय गिरधारी रविदास का पुत्र था और हाई स्कूल पचम्बा में 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।