नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, नई गाड़ियों के कागज पर डेड मिलने पर तीन कर्मचारियों को किया सस्पेंड
नगर निगम के परिवहन विभाग ने दस साल की मियाद पूरी करने से पहले ही तमाम वाहनों को 'डेड' घोषित नीलामी की सूची में शामिल कर लिया है । नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसे गंभीरता से लिया है । उन्होंने परिवहन कार्यशाला विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।