मोतिहारी: सदर अस्पताल स्थित जीएनएम कॉलेज के 160 छात्राओं को सीएस श्रवण पासवान के नेतृत्व में दवा का कराया गया सेवन
जिले में 48 लाख 46 हजार 566 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) राउंड लगभग समाप्त हो चुका है। वहीं पूर्वी चम्पारण जिले मे अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 मार्च तक छूटे हुए लोगों को फॉलो अप राउंड चलाकर सर्वजन दवा सेवन कराकर हाथीपांव जैसे रोग से सुरक्षित किया जा रहा है।