मोतिहारी: छतौनी में डीएम ने अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए चिन्हित किये गये स्थलों का लिया जायजा
लोकसभा आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करायी जाएगी। इसको लेकर जिला में बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ आ रही है। अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में कम से कम तीन आवासन स्थल चिन्हित किये गये हैं। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने छतौनी में चिन्हित किये गये आवासन स्थलों का जायजा लिया।