मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में तीन सड़क हादसों में 6 लोग घायल, हेलमेट न पहनने से बढ़ी चोटें, सभी अस्पताल में भर्ती
राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित भावा बाजार में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में तीन मोटरसाइकिले अनियंत्रित होकर फिसल गई स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि हेलमेट न पहनने से कई लोग चोटिहल हुए हैं।